परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज|गढ़वा उमेश सिंह एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, बेलचंपा और रेहला में शनिवार को कक्षा नर्सरी से कक्षा-8 तक की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह, विद्यालय के प्रचार्य दीपक तिवारी, मनीष पांडेय और वरिष्ठ शिक्षक अजीत तिवारी, लतीफ अंसारी, शैलेश चौबे, विकास पांडेय, प्रवीण प्रसाद आदि ने मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और जीवन में अपने लक्ष्य को निर्धारित करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य दीपक तिवारी और ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल रेहला के प्रचार्य मनीष पांडेय ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया । इस वर्ष कक्षा नर्सरी से कक्षा-8 तक के विभिन्न टॉपर्स की सूची इस प्रकार रही, ज्ञान निकेतन बेलचंपा में :कक्षा नर्सरी: चांद राजा,एलकेजी: आदर्श कुमार, यूकेजी: आदर्श कुमार,कक्षा 1: सलोनी कुमारी, कक्षा 2: दिव्या कुमारी, कक्षा 3: आरव कुमार सिंह, कक्षा 4: इरत्तिफा अनवर, कक्षा 5: हंसिका कुमारी, कक्षा 6: राजीव रंजन धर दुबे, कक्षा 7: अलकमा नाज, कक्षा 8: प्रत्याशा सिंह, अनन्या सिंह, ज्ञान निकेतन रेहला में: कक्षा नर्सरी: अलहम राजा, एलकेजी: दक्ष कुमार यूकेजी: अप्सा परवीन, कक्षा 1: अंकिता कुमारी, कक्षा 2: प्रियंका कुमारी, कक्षा 3: प्रिया रंजन, कक्षा 4: आदिल राजा, कक्षा 5: अनीश कुमार, कक्षा 6: कनिज फातिमा, कक्षा 7: रुचि गुप्ता, कक्षा 8: अनम खान, सभी टॉपर्स को स्कूल के प्रिंसिपल और चेयरमैन द्वारा पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र शर्मा, आभा चौबे, खुशबू पांडे, रतन चतुर्वेदी, आकाश ठाकुर, राजेश चौबे, ओम प्रकाश भारती, शिवानी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, चंचल कुमारी, कविता सिंह, रिचा चौबे, संजीदा, ज्योति, मनीषा, निशिका, प्रियंका शुक्ला, वैशाली प्रमिता, नाजिया, शाहनवाज सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *