7 हवालातियों से पांच मोबाइल, 4 सिम मिले

अमृतसर | सेंट्रल जेल में चैकिंग के दौरान सात हवालातियों से पांच मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद हुआ। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने इस मामले में आरोपी हवालातियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान साहिब सिंह, जगजीत सिंह, करन मान, वंश कुमार, हरपाल सिंह, दीपक कुमार, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अमरबीर सिंह सहायक सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जेल में चैकिंग के दौरान हवालातियों से मोबाइल और सिम बरामद किए। पुलिस ने बताया कि मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *