हिंदू नववर्ष: निकलेगी बाइक रैली

जांजगीर| रविवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत्सर नव वर्ष 2082 के स्वागत हेतु एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का उद्देश्य युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। रैली का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान, भाटापारा, जांजगीर में प्रातः 9:30 बजे से होगा। रैली में सभी युवा भाई-बहनें मोटरसाइकिल और स्कूटी पर शामिल होंगे, जिसमें डीजे सबसे आगे रहेगा। डीजे के पीछे युवा, फिर मातृशक्ति और वरिष्ठजन रैली में शामिल होंगे। ध्वज पताका के लिए रैली में शामिल होने वाले व्यक्तियों को मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान पर थोड़ा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *