गोधना| ग्राम गोधना और कांसा गांव के बीच सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में कच्ची सड़क पर चलना बेहद मुश्किल होती है। बीमार और बुजुर्ग लोगों को अस्पताल ले जाना भी कठिन हो जाता है। ग्रामीण विजय अजगले ने बताया कई बार अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता है।


