चुनाव: दुष्यंत बने बम्हनीडीह ब्लॉक के सरपंच संघ अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | बिर्रा/करनौद बम्हनीडीह ब्लॉक सरपंच संघ का चुनाव नर्सरी करनौद संपन्न हुआ। इसमें हथनेवरा सरपंच दुष्यंत सिंह ठाकुर ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में 02 लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की, जिसमें सोनाइडीह सरपंच सतन महंत और हथनेवरा सरपंच दुष्यंत सिंह ठाकुर ने दावेदारी की। संतन महंत को 17 वोट और दुष्यंत सिंह को 40 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी ने दुष्यंत सिंह को विजय घोषित किया। बम्हनीडीह ब्लॉक में 59 सरपंच हैं, जिसमें से इस चुनाव में 57 सरपंचों ने भाग लिया था। अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सरपंच संघ अध्यक्ष बनते ही दुष्यंत सिंह ने कहा कि निर्वाचित सरपंचों को साथ लेकर चलना है। सभी मिलकर कार्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, सरपंच शास्वत धर दीवान बालेश्वर चंद्रा, विनोद खुटे, गोविंद खुंटे, संतोष पांडेय, मनीराम साहू, शैलेंद्र डडसेना, आजम खान, संजू साहू, कोमल जायसवाल, एकादशिया साहू, मनोज भारद्वाज, कमलेश कश्यप, सुनील चंद्रा, महेन्द्र महिपाल, बेदराम कश्यप, रज्जाक खान, विशाल शिशोदिया, हीरालाल यादव, राजेन्द्र यादव, रामस्वरूप कश्यप, दिनेश चंद्रा, मेलाराम, संतोष केंवट, तुलसीगिरी गोस्वामी, ठाकुर सिंह चंद्रभाष सहित बड़ी संख्या में सरपंच और ग्रामवासी उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *