देवी मंदिरों में जलेगी मनोकामना जोत

भास्कर न्यूज | चिल्फी घाटी वनांचल क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में आज चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना की जाएगी। खेर माता, शीतला मंदिर सहित सभी माता देवालयों में आस्था की ज्योत जलाई जाएगी। मंदिरों में तेल की ज्योत के लिए 851 रुपए और घृत के ज्योति कलश के लिए 2291 रुपए की दान राशि ली जा रही है। मंदिर के पुजारी विजय गोस्वामी ने बताया कि ज्योति कलश जलाने का शुभ मुहूर्त सुबह 11:36 से दोपहर 12:25 तक रहेगा। सभी मंदिरों में सजावट का कार्य पूरा हो चुका है। पूरे नौ दिनों तक देवी जस गीत और जागरण का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। सभी देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *