हिंदू नववर्ष पर श्रद्धालुओं के लिए शर्बत की व्यवस्था

भास्कर न्यूज | कवर्धा हिंदू नव वर्ष पर डड़सेना कलार समाज कबीरधाम ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खास पहल की है। समाज की ओर से महामाया मंदिर के सामने शर्बत वितरण स्टॉल लगाया जाएगा। यहां 900 लीटर मीठे शर्बत की व्यवस्था की गई है। समाज के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य नव वर्ष की भव्यता बढ़ाना और श्रद्धालुओं को शीतलता देना है। समाज के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्टॉल पर व्यवस्था संभालने के लिए स्वयं सेवकों की टीम तैनात की गई है। रूपेंद्र जायसवाल ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष भारतीय संस्कृति से जुड़ा पर्व है। इसे सभी वर्गों को मिलकर मनाना चाहिए। इसी सोच के साथ समाज ने यह पहल की है। शर्बत वितरण दोपहर दो बजे से शाम तक चलेगा। अधिक से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ ले सकें, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। आयोजन में समाज के वरिष्ठ, युवा और महिलाएं सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। लोगों में उत्साह है। सभी इसे सफल बनाने में जुटे हैं। इससे समाज और मजबूत होगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *