मोदी के मन की बात का 120वां एपिसोड:नवरात्र, हिंदू नववर्ष, राननवमी और सुनीता विलियम्स पर बात कर सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मन की बात का 120वां एपिसोड है। आज से ही हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2082) भी शुरू हो रहा है। पीएम आज नवरात्र-हिंदू नववर्ष, राननवमी और सुनीता विलियम्स पर बात कर सकते हैं। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स 18 मार्च 2025 को अपने साथी बुच विल्मोर के साथ करीब 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटी थीं। इसके अलावा पीएम मोदी एग्जाम रिजल्ट पर भी बोल सकते हैं। मार्च-अप्रैल में राज्यों के बोर्ड एग्जाम सहित अन्य क्लास के रिजल्ट अनाउंस किए जा रहे हैं। ऐसे में अच्छा रिजल्ट नहीं आने पर बच्चे मायूस न हों, पीएम अपनी मन की बात में इस पर भी चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले 23 फरवरी को पीएम ने मन की बात के 119वें एपिसोड में स्पेस सेक्टर, नारी शक्ति, चैंपियंस ट्रॉफी-क्रिकेट पर चर्चा की थी। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेलो इंडिया, वन्य जीवों और फिटनेस जैसे मुद्दों पर भी बात की थी। 119वें एपिसोड की मन की बात 6 पॉइंट में 1. स्पेस सेक्टर पीएम ने कहा था- इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वाला हूं। पिछले महीने देश इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। 2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर
एक और क्षेत्र है, जिसमें भारत तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है- ये क्षेत्र है AI यानि Artificial Intelligence हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस सेक्टर में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। तेलंगाना में आदिलाबाद के सरकारी स्कूल के एक टीचर थोडासम कैलाश जी हैं। डिजिटल म्यूजिक में उनकी दिलचस्पी ट्राइबल लैंग्वेज को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने AI टूल की मदद से कोलामी भाषा में गाना कंपोज किया। वे AI का उपयोग कोलामी के अलावा अन्य भाषाओं के गीत तैयार करने में लगे हैं। 3. नारी शक्ति पर हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। देश की मातृ-शक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। PM मोदी ने अपनी पहल में शामिल होने के बारे में बताते हुए कहा कि यदि आप (महिलाएं) चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो नमो ऐप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे X और Instagram अकाउंट से पूरी दुनिया तक अपनी बात पहुंचाएं। तो आइए इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी-शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें। 4. खेलो इंडिया पर
हमारे बहुत से खिलाड़ी ‘खेलो-इंडिया’ अभियान की देन हैं। हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल, महाराष्ट्र के किरण मात्रे, तेजस शिरसे या आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी, सबने देश को नई उम्मीदें दी हैं। उत्तर प्रदेश के जैवलिन थ्रेाअर सचिन यादव और हरियाणा की हाई जंपर पूजा और कर्नाटक की स्विमर धिनिधि देसिन्धु ने देशवासियों का दिल जीता। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में टीनएज चैंपियंस, उनका नंबर, हैरान करने वाला है। 5. वन्य जीवों पर एशियेटिक लॉयन, हंगूल, पिग्मी होग्स में क्या समानता है? इसका जवाब है कि ये सब दुनिया में कहीं और नहीं पाए जाते हैं, केवल हमारे देश में ही पाए जाते हैं। मध्य भारत में कई जन जातियां बाघेश्वर की पूजा करती हैं। महाराष्ट्र में वाघोबा के पूजन की परंपरा रही है। भगवान अयप्पा का भी बाघ से गहरा नाता है। सुंदरवन में बोनबीबी की पूजा होती है जिनकी सवारी बाघ है। केरल के पुलिकली जैसे कई कल्चरल डांस हैं जो नेचर और वाइल्ड लाइफ के साथ जुड़े हुए हैं। 6. फिटनेस पर एक फिट और स्वस्थ भारत बनने के लिए हमें ओबेसिटी (मोटापा) की समस्या से निपटना ही होगा। एक स्टडी के मुताबिक, आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। बीते सालों में मोटापे के मामले दोगुने हो गए हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुना बढ़ गई है। इसलिए, आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10% कम तेल उपयोग करेंगे। ये मोटापा कम करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। ‘मन की बात’ पिछले दो एपिसोड की खबरें पढ़ें… 118वें एपिसोड में महाकुंभ और सामाजिक एकता का जिक्र 118वां एपिसोड 19 फरवरी को प्रसारित हुआ था। तब पीएम ने महाकुंभ और रामलला का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि महाकुंभ में दुनियाभर से लोग आते हैं। यह सामाजिक समरसता का ऐसा संगम है, जहां जात-पात, ऊंच-नीच से परे लोग एक-दूसरे के साथ पवित्र स्नान करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 117वें एपिसोड में संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र
117वां एपिसोड 29 दिसंबर को प्रसारित हुआ था। तब PM ने संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *