पूर्व सरपंच ने सरपंच पति से मारपीट की

महासमुंद| तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम तेन्दूवाही के सरपंच पति से पूर्व सरपंच ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तेन्दूवाही के सरपंच पति भारत जोगी ने शिकायत में बताया कि अपने गांव में वह खुद का लाम्भ्यांश च्वाईस सेंटर चलाता है। 27 मार्च को वह पंचायत में उपसरपंच चंद्रकुमार यादव के साथ काम कर रहा था। तभी गांव में गली लाइट लगवाने के लिए गांव के पूर्व सरपंच जीवन लाल साहू के पास उसके दुकान में पूर्व में बचत गली लाइट को लगवाने के लिए जानकारी लेने गया था। तभी बातचीत के दौरान जीवन लाल साहू ने उसके साथ गाली गलौज विवाद कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके गर्दन में चोंट लगी है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *