भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 30 मार्च से

सिकोसा| सिर्राभांठा गांव में नवरात्र पर श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह होगा। कथा 30 मार्च को शुरू होगी। पहले दिन ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। इसके बाद मंगलाचरण और भागवत महामात्य का पाठ होगा। प्रवचनकर्ता स्वामी चंद्रकांत शर्मा होंगे। 31 मार्च को मीमांसा दर्शन, 1 अप्रैल को न्याय दर्शन, 2 को शृंगार पंचमी, सांख्य दर्शन और वैशेषिक दर्शन पर प्रवचन होंगे। 3 को योग दर्शन, 4 को वेदांत दर्शन, 5 अप्रैल को महा अष्टमी पर हवन पूजन और 6 अप्रैल को जीवन मुक्त और गीता दर्पण विषय पर प्रवचन होंगे। प्रवचन प्रतिदिन दो सत्रों में होंगे। पहला सत्र सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से 5:30 बजे तक चलेगा। यह जानकारी राजेश सिन्हा ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *