मां कर्मा श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहती थीं: पारखचंद

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला ग्राम गहिरा नवागांव में ग्रामीण साहू समाज ने भक्त शिरोमणि मां कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई। समाज की माताओं ने कलश यात्रा निकाली। पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी, मिठाई और फल का प्रसाद बांटा गया। ग्रामीण अध्यक्ष पारखचंद साहू ने बताया कि मां कर्मा ने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी खिलाई थी। वही खिचड़ी आज भी महाप्रसाद के रूप में परोसी जाती है। मां कर्मा की कथा कई रूपों में मिलती है। वह कृष्णभक्त थीं। भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन रहती थीं। उन्हें भोजन कराने के लिए सम्मानित किया जाता है। कर्मा का जन्म राजस्थान के नागौर जिले के कालवा गांव में एक जाट परिवार में हुआ था। उनके ससुराल वाले अलवर जिले के गढ़ी मामोड गांव में रहते थे। गौना होने से पहले ही उनके पति लिखमाराम की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने दोबारा विवाह नहीं किया। जीवनभर श्रीकृष्ण की भक्ति में समर्पित रहीं। सरपंच रामकली तारम, ग्राम प्रमुख यशवंत तारम, उप सरपंच नरेंद्र सहारा, पवन श्रीवास, सजवन चनाप, छन्नू भुवार्य, सुरेश यादव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *