बालोद| झूलेलाल जयंती पर्व को देखते हुए नगर पालिका के स्वच्छता कर्मचारियों ने सिंधी कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में वार्ड 16 के पार्षद विनोद बंटी शर्मा मौजूद रहे। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रभारी प्रीतम यादव भी शामिल हुए। सफाई कर्मचारियों ने कॉलोनी की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना की।


