हिमाचल में अगले 5 दिन मौसम साफ:न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक होगी बढ़ोतरी; मार्च में सामान्य से 28 प्रतिशत कम हुई बारिश

हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। जिसके कारण प्रदेश में आगामी सप्ताह में गर्मी में बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य में विभिन्न हिस्सों में अगले एक सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार आगामी 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। 5 दिन बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के शोभित कटियार ने बताया कि प्रदेश में 5 दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। एक-दो दिन बाद तापमान में फिर से उछाल आएगा और लोगों को गर्मी का एहसास होगा। प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान IMD के अनुसार चम्बा में 26.4 ,केलांग में 10.8 ,कांगड़ा में 28.1 ,मंडी में 29.4 ,ऊना में 33 .4 ,बिलासपुर में 30.3,शिमला में 22.7, सोलन में 29 , नहान में 26.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। लेकिन आगामी 5 दिनों में इसमें 4 डिग्री तक उछाल देखने को मिल सकता है। जिसके कारण प्रदेश में गर्मी बढ़ जाएगी। मार्च में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश प्रदेश में मार्च महीने में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक से 28 मार्च तक 105.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 75.8 मिलीमीटर बादल बरसे है। इस दौरान चंबा और ऊना में सबसे कम बारिश हुई है। शिमला और कुल्लू दो ही जिले ऐसे है जहां मार्च में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *