धनबाद में किन्नरों का दो गुट आपस में भिड़ा:पान की दुकान पर हुई मारपीट, तीन किन्नर घायल, नेग वसूली को लेकर विवाद

धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। पुराना बाजार स्थित पानी टंकी के पास एक पान की दुकान पर यह घटना हुई। इस मारपीट में एक पक्ष के तीन किन्नर घायल हो गए। घायल किन्नर रॉसी और किरण ने बताया कि वे वर्षा के साथ शक्तिपुंज एक्सप्रेस से धनबाद आए थे। पुराना बाजार में पान खाने के दौरान बरवाड़ा के किन्नर समूह ने उन्हें घेर लिया। इस समूह में लगभग 8 किन्नर और 10 से अधिक युवक शामिल थे। पहले उन्होंने ताने कसे और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। हाथ और सिर पर चोट आई घटना में राशि के हाथ और सिर पर चोट आई है। वर्षा को आंतरिक चोटें आई हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में नेगी वसूली को लेकर सीमा विवाद इस झगड़े का कारण सामने आया है। घायल किन्नरों का कहना है कि उन्हें मारपीट का सटीक कारण नहीं पता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *