मौसम विभाग:अब सर्दी पौष वाली; 7 शहरों में पारा 5 डिग्री के नीचे, एक हफ्ते में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में भी अब पौष वाली कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। 7 शहरों का तापमान 5 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी इलाकाें में पश्चिमी विक्षाेभ का प्रभाव कम हाेते ही अगले दाे दिन भीषण शीतलहर चलेगी। आगे भी सर्दी से राहत मिलने के आसार कम है। साथ ​ही अगले हफ्ते बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते चाैबीस घंटे में 7 शहराें में रात का पारा 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। माउंट आबू में 2.0, फतेहपुर 2.2, संगरिया 3.3, चूरू 3.5, कराैली 3.4, सिराेही 4.7 और बीकानेर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में दिन-रात का पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री लुढ़ककर 22 डिग्री रहा, जाे सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। रात का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी के साथ 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, लेकिन यह अगले दाे-तीन दिन में 6 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि कुछेक शहराें में तापमान में बढ़ाेतरी हुई है, लेकिन सर्द हवा चलने से सर्दी से राहत नहीं है। सुबह-शाम गलन भरी ठंड है। राजधानी में 26 से बदलेगा माैसम, माैसम विभाग ने दिसंबर अंत में माैसम पलटने के आसार जताए हैं। राजधानी में 26-27 दिसंबर काे मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट हाेने से कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 25 दिसंबर से मावठ होगी
माैसम विभाग ने आखिरी हफ्ते में मावठ और इसके बाद कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। 25 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और 26-27 दिसंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में आगामी 48 घंटों में हल्की गिरावट होगी और शीतलहर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हाेगी। पाला पड़ने की चेतावनी जारी; रात में सिंचाई के दौरान सावधानी बरतें किसान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *