भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मौसम के सिस्टम में बदलाव हुआ है। इससे तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हुई है। हालाकि इससे गर्मी से राहत नहीं मिली है। गर्म हवाएं अब भी चल रही। वहीं हीट वेव का अलर्ट भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में गिरावट की स्थिति अगले तीन दिन भी रहेगी। हालांकि गिरावट मामूली ही रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को तापमान का स्तर 43 डिग्री था, इसमें तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन पूर्व से गर्म हवा का आगमन जारी है। इससे हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तापमान में मामूली गिरावट भी होगी। इसके अलावा न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा।


