बीकानेर | वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला गंगल के निधन पर हिंदी विश्व भारती अनुसंधान परिषद के सभी सदस्यगणों की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। हिंदी विश्व भारती अनुसंधान परिषद के मंत्री डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने बताया कि स्व. गंगल परिषद के समस्त कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती थी। उनके क्रांतिकारी पृष्ठभूमि और क्रांतिकारी कविताओं के प्रस्तुतीकरण को श्रोताओं द्वारा ख़ूब सराहा जाता था। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. घनश्याम आत्रेय, डॉ. मोहम्मद फारुक चौहान, डॉ. मनमोहन सिंह यादव, डॉ.मेघराज शर्मा आदि मौजूद रहे।


