कॉलोनी में सड़क व अन्य समस्याओं का दिया ज्ञापन

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ शहर के कपासन मार्ग पर जिंकनगर के सामने करणी विहार कालोनी में सड़क निमार्ण के कार्य को करवाने को लेकर कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि करणी विहार कॉलोनी में वर्तमान में 100 से अधिक परिवार निवासरत है। कॉलोनी में जाने के लिए सड़क, नाली और रोड़ लाईट का काम नहीं करवाया है, जिससे आए दिन कॉलोनी में असामाजिक तत्व उत्पात मचाते रहते हैं। कॉलोनी में निवासी सुरक्षा महसूस नहीं कर पा रहे है। साथ ही बरसात के दिन में कॉलोनी से आने जाने कीचड़ और गड्डो के कारण आवाजाही में समस्या आती है। पैदल गुजरने वालो को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। चारों और अंधेरे से सभी के लिये डर का माहौल बना रहा है। लिहाजा मांग है कि कॉलोनी में सड़क, नाली निर्माण और रोड़ लाईट की स्वीकृति जारी हो। ज्ञापन देते समय जोगेंद्रसिंह हाड़ा, एमके जैन, हरिराम पारीक, प्रेम शर्मा, पूरण शर्मा, गोपालसिंह हाड़ा आदि मौज्ूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *