सांवलियाजी | भींडर में सफलतापूर्वक हुए भींडर क्रिकेट कप को लेकर आयोजनकर्ता टीम ने मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवलियाजी सेठ मन्दिर में 146 ग्राम चांदी की ट्रॉफी चढ़ाई। उल्लेखनीय हैं कि मई-जून 2024 में भींडर क्रिकेट कप सीजन वन का आयोजन किया गया था, जिसमें लड़कों के साथ-साथ पहली बार लड़कियों के लिए भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसकी आयोजक टीम ने परिवार के साथ सांवरिया सेठ मन्दिर पहुंच करके चांदी से बनी हुई ट्रॉफी भेंट की। आयोजनकर्ता टीम से महेन्द्रसिंह राठौड़, नरेश मुंदड़ा, शिवराजसिंह दायमा, मंगल दाता, प्रेमसिंह चौहान, शिवनाथ सिंह राठौड़, पारस , प्रीति कुंवर, शालू , पूर्वांशी कुंवर आदि उपस्थित रहे। चित्तौड़गढ़ | अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी आए। परिषद के जिला संयोजक बृजेश कुमार राठौर ने बताया कि उदयपुर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सम्मिलित होने के बाद डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी उदयपुर से सांवलियाजी पहुंचे और मंदिर में दर्शन के बाद चित्तौड़गढ़ पहुंचे। त्रिवेदी के साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. विपिन चंद्र पाठक भी रहे। प्रांतीय कोषाध्यक्ष पंकज कुमार झा, इकाई महामंत्री राधा कृष्ण साहू ने अतिथियों को दुर्ग भ्रमण करवाकर स्थापत्य कला एवं गौरवशाली इतिहास से अतिथियों का परिचय करवाया। डॉ. त्रिवेदी ने कहा चित्तौड़गढ़ के इतिहास के बिना भारत के गौरवशाली इतिहास को पूरा नहीं लिखा जा सकता। ये शौर्य, त्याग, बलिदान, शक्ति एवं भक्ति की नगरी है।


