17 नक्सलियों के एनकाउंटर का लाइव वीडियो:गोलियों की तड़तड़ाहट, पोजिशन लेकर बैठे जवान, ढाई घंटे में ही बड़े कैडर्स को किया ढेर

छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 17 नक्सलियों के एनकाउंटर का लाइव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जवान पोजिशन लेकर बैठे दिख रहे हैं। दोनों तरफ से गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज आ रही है। करीब ढाई घंटे के अंदर ही जवानों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली जगदीश समेत 17 नक्सलियों की मार गिराया है। दरअसल, 29 मार्च को केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा था। वहीं मुठभेड़ के दौरान किसी जवान ने गोलीबारी का वीडियो अपने फोन में शूट कर लिया। अब यह वीडियो दैनिक भास्कर के हाथ लगा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि जवान पेड़ के पीछे पोजिशन लेकर बैठे हैं। आगे बढ़ो, घेरों… जवान एक दूसरे से कह रहे हैं कि आगे बढ़ें। नाले के पास से घेरें। उधर, नक्सली जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं। दोनों तरफ से गोलियां बरसाई जा ही हैं। वहीं DRG और CRPF के जवानों ने कुछ ही देर में पहले 8, फिर 7 और थोड़ी देर बाद 2 नक्सलियों का एनकाउंटर किया। जैसे-जैसे नक्सलियों को मारते गए जवान आगे बढ़ते गए। मौके से हथियार समेत अन्य सामान बरामद सभी के शव समेत मौके से AK-47, SLR, इंसास समेत अन्य हथियार भी बरामद किए। मारे गए नक्सलियों में 11 महिला और 6 पुरुष नक्सली है। खास बात है कि नक्सली कमांडर जगदीश को भी एनकाउंटर में ढेर किया गया है। ये SZCM कैडर का है। इसपर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *