शराबी चालकों के विरूद्ध करनपठार पुलिस ने कार्रवाई

शराबी चालकों के विरूद्ध करनपठार पुलिस ने कार्रवाई
करनपठार।
चौकी सरई थाना करनपठार के द्वारा दिनांक 28 मार्च 2025 के रात्रि में वाहन चैकिंग के दौरान ट्रेलर ट्रक क्रमांक सीजी 04 वाईए 8431 के चालक- उमेश कुमार गौतम पिता स्व. राम बचन गौतम उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मुगलपुरा था. पीपराईच जिला गोरपपुर (उ. प्र.), ट्रक क्रमांक यूपी 70 जीटी 5872 के चालक सुबेदार सिंह पिता राजबहोर सिंह उम्र 34 वर्ष नि. त्यौथर जिला रीवा (म. प्र.) के विरूद्ध शराब पीकर वाहन चलाने पर धारा 185 मो. व्हीकल एक्ट की कार्यवाही किया जाकर उक्त दोनो क्रमांक के ट्रको को जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्ग दर्शन एवं निरी. पी. सी कोल थाना प्रभारी थाना करनपठार के नेतृत्व में उप निरी. मंगला प्रसाद दुबे चौकी प्रभारी सरई के हमराह प्रआर. 155 कृष्ण कुमार पटेल, प्रआर. 75 राम धनी तिवारी, प्रआर. 74 राम प्रसाद सिंह एवं आर. 346 साहब सौर आर. 362 विनोद जाटव, आर. 287 विनोद कुमार के लगातार वाहन चालको के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने की शिकवा शिकायत पर हमराह स्टाफ के वाहन चैकिंग के दौरान ट्रेलर ट्रक क्रमांक सीजी 04 वाईए 8431 के चालक -उमेश कुमार गौतम पिता स्व. राम बचन गौतम उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मुगलपुरा था. पीपराईच जिला गोरपपुर उ. प्र., ट्रक क्रमांक यूपी 70 जीटी 5872 के चालक- सुबेदार सिंह पिता राजबहोर सिंह उम्र 34 वर्ष नि. त्यौथर जिला रीवा (म. प्र.) को शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर उपरोक्त चालको के विरूद्ध धारा 185 मो. व्हीकल एक्ट की कार्यवाही किया किया जाकर उक्त दोनो वाहनो को जप्त करक चैकी परिसर खडा कराया गया है जिसे प्रकरण को माननीय न्यायालय में पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में निरी. पी. सी कोल थाना प्रभारी थाना करनपठार, उप निरी. मंगला प्रसाद दुबे चैकी प्रभारी सरई हमराह प्रआर. 155 कृष्ण कुमार पटेल, प्रआर. 75 राम धनी तिवारी, प्रआर. 74 राम प्रसाद सिंह एवं आर. 346 साहब सौर आर. 362 विनोद जाटव, आर. 287 विनोद कुमार, उक्त कार्यवाही उपरोक्त हमराह स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *