फाजिल्का में झगड़ा रोकने गए युवक पर हमला:मौसी के बेटे को बचाने गया, टिफिन से सिर फोड़ा; साथियों ने मिलकर पीटा

फाजिल्का मौसी के लड़के को झगड़े से बचाने पहुंचे युवक से मारपीट की गई। युवक को टिफिन मारकर घायल किया गया। घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। जानकारी देते हुए जख्मी युवक बंटी ने बताया कि वह आवा कलोनी का रहने वाला है l वह काम पर जा रहा थी तभी उसके मौसी के लड़के का किसी के साथ झगड़ा हो गया l बंटी ने उसे झगड़े से छुड़वाने की कोशिश की तो हमलावर ने खाने के टिफिन से उसके सिर पर वार किया और उसे जख्मी कर दिया l हमलावर के साथियों ने पीटा इस दौरान मौके पर हमलावर के साथी आ गए l जिन्होंने उसे जमकर पीटा l जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l वहीं डॉक्टर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घायल युवक ने इंसाफ की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *