कपूरथला में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन समेत नशीली गोलियां बरामद; पुलिस को देख भागने लगे, घबराकर फेंका लिफाफा

कपूरथला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन और 45 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। CIA स्टाफ की टीम ने पहले आरोपी रणधीर सिंह उर्फ धीरा को गांव लक्खन कलां के पास से पकड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई। उसने एक मोमी लिफाफा फेंक दिया, जिसमें से 45 ग्राम हेरोइन मिली। सिविल अस्पताल के पास से पकड़ा दूसरा आरोपी कुनाल गुजराल उर्फ लक्की सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के पास से पकड़ा गया। वह पुलिस को देखकर घबरा गया और एक लिफाफा फेंक दिया। इस लिफाफे से 10 ग्राम हेरोइन और 45 नशीली गोलियां बरामद हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *