बिलासपुर में लायंस क्लब की ओर से आयोजित ‘अभ्युदय’ कार्यक्रम में सेवा भाव पर विशेष जोर दिया गया। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के रीजन 6 की कॉन्फ्रेंस में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन अरविंद दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुधीर जैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। पुणे से आए पास्ट मल्टीपल चेयरपर्सन और प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर द्वारिका जालान ने जीवन जीने की कला पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी रोज मिलती है, जबकि मृत्यु एक बार। उन्होंने लोगों को अपने तरीके से जीवन जीने और निरंतर सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल और रिपुदमन सिंह पुसरी भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जसपाल होरा, प्रीत पाल सिंह बाली और पी डी जी नितिन सलूजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


