दुर्ग वायसेप ब्रिज के पास लगातार दूसरे दिन सड़क दुर्घटना:सेंटरिंग से लोड ट्रक मोड़ में पलटा, लकड़ी गिरी नीचे बाल बाल बचे लोग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित वाय सेप ब्रिज में लगातार दूसरे दिन ट्रक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। शुक्रवार रात को जहां एक ट्रक ने प्रवेश द्वार को टक्कर मारकर तोड़ दिया, तो वहीं दूसरे दिन शनिवार रात को एक लकड़ी से भरा ट्रक पलट गया। दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक CG 04 HY 9606 शनिवार देर रात भिलाई से दुर्ग की तरफ आ रहा था। जैसे ही उसने ट्रैफिक चौक से ट्रक को राउंड में लेकर मोड़ा अधिक स्पीड होने से ट्रक पलट गया। इससे उसमें लोड सेंटरिंग की लकड़ी ब्रिज के नीचे जा गिरी। गनीमत यह रहा जिस समय यह हदसा हुआ ब्रिज के नीचे कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो जाती। ट्रक के पलटते लोग ड्राइवर को बचाने के लिए भागे। लोगों ने देखा कि ड्राइवर और क्लीनर दोनों सुरक्षित है। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी मोड़ने के दौरान स्टेरिंग अनकंट्रोल हो गई और गाड़ी ब्रिज के डिवाडर से टकराकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। इस दुर्घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। एक दिन पहले साइंस कॉलेज के सामने हुई दुर्घटना इस दुर्घटना से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार रात को वाय सेप ब्रिज से अखिरी में साइंस कॉलेज के सामने एक ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए दुर्ग के स्वागत गेट को ही तोड़ दिया। यह दुर्घटना देर रात एक बजे हुई थी, इससे वहां अधिक भीड़ नहीं थी और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *