ADG बोले- 500 से 1000 लोग SOG के रडार पर:REET, SI भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक का जालोर कनेक्शन, कभी भी जा सकते हैं जेल

राजस्थान एटीएस व एसओजी एडीजी विजय कुमार (VK) सिंह ने कहा- जालोर जिले में पेपरलीक मामले में अभी भी 500 से 1000 लोग ऐसे हैं, जो कभी भी जेल जा सकते हैं। उन्होंने जालोर कोतवाली में शनिवार शाम मीडिया से बात की। वह शनिवार को जालोर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इसमें कॉन्स्टेबल और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। राजस्थान में हुई REET, SI और अन्य परीक्षाओं में पेपरलीक का कनेक्शन जालोर से निकला। ऐसे में गिरफ्तार लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को लगातार गिरफ्तार किया गया। यह क्रम जारी है। दो साल पहले सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में पटवारी घमाराम खिलेरी को गिरफ्तार किया गया था। जालोर के मालवाड़ा का रहने वाला घमाराम पुत्र पूनमाराम खिलेरी 2012-13 की पटवारी भर्ती परीक्षा में पास होने के बाद नकल गिरोह के जरिए 150 लोगों को नौकरी लगवा चुका था। इसी तरह नकल गैंग ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में कई लोगों को नौकरी लगवाई। सांचौर के सरनाउ की रहने वाली वर्षा विश्नोई खुद जोधपुर में स्कूल लेक्चरर थी। 30 लाख रुपए के लालच में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में अपनी ही रिश्तेदार 2 बहनों के लिए वह डमी कैंडिडेट बन गई। ऐसे कई केस कई परीक्षाओं के लीक मामले में चल रहे हैं। जालोर-सांचौर की गैंग के कई मेंबर, कई अभ्यर्थी, कई डमी कैंडिडेट रडार पर हैं, जिनका जिक्र जालोर में एडीजी विजय कुमार ने शनिवार को किया। पेपर लीक को लेकर भजनलाल-गहलोत में वार-पलटवार
27 मार्च को भरतपुर में अंत्योदय कल्याण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा था- 5 साल तक पेपर लीक होते रहे और आप होटलों में सोते रहे। हमारे समय पेपर हुए, लेकिन एक भी लीक नहीं हुआ। हर दिन पेपर लीक करने वाले पकड़े जा रहे हैं। यह चलता रहेगा, रुकने वाला नहीं है। पूरी खबर पढ़िए… …. राजस्थान में पेपरलीक से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… SI पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड की साली फरार:जैसलमेर पुलिस लाइन में तैनात थी; 10 और ट्रेनी SI रडार पर राजस्थान में SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड पोरव कालेर की साली प्रियंका गोस्वामी फरार हो गई है। प्रियंका गोस्वामी जैसलमेर पुलिस लाइन में तैनात थी। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *