जयपुर से उड़े स्पाइसजेट प्लेन का टायर फटा:चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू-मेंबर सहित 200 पैसेंजर सवार थे

जयपुर से चेन्नई गई स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। घटना रविवार (30 मार्च) सुबह की है। चेन्नई एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार टायर में खराबी की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मिली थी। इसके बाद अलर्ट जारी किया गया है प्लेन को सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट में क्रू-मेंबर सहित 200 लोग सवार थे। दरअसल, फ्लाइट SG – 9046 ने शनिवार देर रात 1 बजकर 55 मिनट पर जयपुर से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। ढाई घंटे बाद फ्लाइट के पायलट को पता चला की फ्लाइट की टायर में खराबी है। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क कर चेन्नई में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। टायर का बड़ा हिस्सा कटा सूत्रों के अनुसार पायलट को लैंडिंग से पहले ही पता चल गया था कि फ्लाइट का टायर नंबर दो क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट को बताया- टायर के कई हिस्से हो चुके हैं। ऐसे में फिलहाल फ्लाइट की नॉर्मल लैंडिंग संभव नहीं है। इसके बाद फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन दी। जांच के आदेश दिए गए सूत्रों के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम के बाद एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट के टायर में आखिरी वक्त पर आई प्रॉब्लम की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एक एक्सपर्ट टीम का गठन भी किया गया है। यह टीम इस बात का पता करेगी कि आखिर किस स्तर पर गलती हुई है। क्या प्लेन के रखरखाव में किसी कमी के चलते तो यह हादसा नहीं हुआ है। किसी और तरह की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। ….. जयपुर एयरपोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… स्पाइस जेट की क्रू मेंबर ने ASI को थप्पड़ मारा:जयपुर एयरपोर्ट पर जांच के लिए कहा तो भड़की; एयरलाइंस का बयान-ड्यूटी के बाद घर मिलने बुलाया जयपुर एयरपोर्ट पर 11 जुलाई 2024 को स्पाइस जेट की क्रू मेंबर ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के ASI को थप्पड़ मार दिया था। क्रू मेंबर एयरपोर्ट पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान उसने बिना जांच के अंदर घुसने की कोशिश की। इस पर ASI ने उसे रोका और स्क्रीनिंग कराने के लिए कहा। क्रू मेंबर ने महिला स्टाफ नहीं होने का हवाला देकर मना कर दिया। ASI ने महिला स्टाफ बुलाने की बात कही तो वह भड़क गई और बहस करने लगी। महिला स्टाफ पहुंचती, इससे पहले ही उसने ASI को थप्पड़ मार दिया।(पूरी खबर पढ़ें) जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री के प्राइवेट पार्ट में मिला सोना:एक्स-रे में दिखा 70 लाख का गोल्ड पेस्ट, मास्टरमाइंड को भी दबोचा, प्लेन में साथ था जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर गोल्ड तस्करी का मामला सामने आया है। करीब 70 लाख के गोल्ड पेस्ट को आरोपी यात्री के प्राइवेट पार्ट से रिकवर किया गया है। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *