हजारीबाग के शहरी इलाके में पहली बार पहुंचा हाथी:राइस रिसर्च सेंटर के जंगली क्षेत्र में घुम रहा, जहां हाथी मौजूद वह रहा है एलिफेंट कॉरिडोर

हजारीबाग के सिरसी शंकरपुर रिहायशी इलाके में 10 हाथियों का झुंड पहुंच गया है। इस झुंड में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हाथी फिलहाल राइस रिसर्च सेंटर के जंगली क्षेत्र में आराम कर रहे हैं। वन विभाग की एक टीम लगातार हाथियों पर नजर रख रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के पास न जाएं, सेल्फी न लें और उन्हें आवाज देकर परेशान न करें। हाथियों के आस-पास लोगों के एकत्र होने और शोर करने से वे आक्रामक हो जा रहे हैं। जहां हाथी मौजूद वह रहा है एलिफेंट कॉरिडोर इस क्षेत्र में दो बड़े निजी स्कूल भी हैं, लेकिन रविवार होने के कारण स्कूल बंद हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह क्षेत्र हाथियों का पुराना गलियारा है। पहले भी हाथी यहां से गुजरते रहे हैं। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में हाथियों का झुंड पहली बार शहरी क्षेत्र में देखा गया है। देर शाम भगाने की तैयारी में वन विभाग वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिन के समय हाथियों को यहां से निकालना मुश्किल होगा। इसलिए रात में उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाने की योजना बनाई जा रही है। वर्तमान में हाथी डेमोटांड-रांची-हजारीबाग रास्ता स्थित राइस रिसर्च सेंटर के जंगली क्षेत्र में हैं, जो कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अधिकरण (आत्मा) से जुड़ा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *