कोरबा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह का एक कर्मचारी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। 36 वर्षीय गोपालदास ने लापता होने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने प्लांट की दो महिला कर्मचारियों शिफ्ट इंचार्ज लीना और जनरल ड्यूटी की रश्मि उसेंडी पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गोपालदास की कोई जानकारी मिली है। इधर, घटना के बाद से परिवार सदमे में है। वहीं पुलिस गोपालदास की तलाश में जुटी हुई है। यह मामला दर्री थाना के गांव नवागांव झाबू का है। जानिए पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, गोपालदास नवागांव झाबू का रहने वाला है। जमीन अधिग्रहण के बदले गोपाल को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) में तृतीय श्रेणी की नौकरी मिली थी। वह सीएसईबी कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। शनिवार सुबह 6 बजे गोपालदास ड्यूटी पर गया था। डयूटी खत्म होने के बाद दोपहर 2 बजे वो घर लौटने वाला था। दोपहर डेढ़ बजे गोपालदास की उसकी पत्नी से आखिरी बार फोन पर बात भी हुई। पत्नी से बात करने के बाद फोन हुआ बंद लेकिन एक घंटे बाद करीब ढाई बजे जब गोपालदास को फोन किया गया तो उसका फोन बंद मिला। इसी बीच दो युवक उसके पैतृक गांव नवागांव झाबू पहुंचे और उसके पिता को सुसाइड नोट दिया। साथ ही, प्लांट के सीनियर अधिकारियों से बात कराई। इसके बाद परिवार वालों को गोपालदास के लापता होने की जानकारी मिली। बेटे के लापता होने और सुसाइट नोट मिलने से मानो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई है। क्या लिखा है सुसाइड नोट में गोपालदास ने सुसाइड नोट में लिखा है कि शिफ्ट इंचार्ज लीना और जनरल ड्यूटी की रश्मि उसेंडी उसे लगातार परेशान करती हैं। सही काम करने पर भी उसे बिना वजह डांटा जाता है। इसी कारण वह आत्महत्या करने जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी
इसके बाद परिवार ने रात में ही दर्री थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी गोपालदास का कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारियों ने छुट्टी का हवाला देकर नहीं दिया कोई जवाब जब इस मामले पर थर्मल पावर प्लांट के प्रबंधन से इस मामले में प्रतिक्रिया मांगी गई, तो अधिकारियों ने छुट्टी का हवाला देकर कोई जवाब नहीं दिया। दोनों मैडम पर सख्त कार्रवाई की मांग की इधर, परिवार ने कहा, चौरे साहब के द्वारा सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा है कि प्लांट में काम करने वाली दो मैडम शिफ्ट इंचार्ज लीना और जनरल ड्यूटी की रश्मि उसेंडी मेरे भाई को प्रताड़ित करती थी। जिससे परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। फिलहाल, 24 घंटे से अधिक हो गए हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी मिली है। हम चाहते हैं कि मेरा भाई मिल जाए। अगर किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसके लिए इन दोनों मैडम पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ………………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें मरने से पहले पत्नी से की बात..फिर लगाई छलांग,VIDEO:बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदा, पैर-रीढ़ की हड्डियां टूटीं;नौकरी की तलाश में आया था रायपुर के बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से बुधवार को एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है युवक ने मरने से पहले फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


