हरियाणा में महिला ने मनचले को सबक सिखाया:सरेबाजार 10 सेकेंड में 8 बार चप्पल मारी; बार-बार फोन कर मिलने बुला रहा था, VIDEO

हरियाणा के कैथल में एक महिला ने दिलेरी दिखाते हुए सरेबाजार मनचले को सबक सिखा दिया। शराब के नशे में बार-बार फोन करने से तंग महिला उससे मिलने गई। फिर बीच चौक पर चप्पलों से युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला के परिजनों ने भी युवक को खूब थप्पड़ मारे। शनिवार शाम को हुई इस घटना का एक 36 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिला ने 10 सेकेंड में युवक के सिर-चेहरे पर 8 बार चप्पल मारी। मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। मनचले की धुनाई के 3 PHOTOS… क्या था पूरा मामला, पॉइंट्स में पढ़िए… पुलिस बोली- 4 साल से जान-पहचान थी, मिलने का दबाव डाल रहा था
इस बारे में कैथल के सिविल लाइन थाने के एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि दोनों की 4 साल से जान-पहचान थी। इकट्‌ठे काम करने के लिए जाते वक्त उन्होंने एक-दूसरे से नंबर शेयर किए थे। आरोपी महिला पर जबरन मिलने का दबाव डालकर कैथल बुला रहा था। उसे बार-बार कॉल कर परेशान कर रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *