बाबा साहब आंबेडकर के अपमान और संसद में हुई धक्का-मुक्की के विरोध में गुरुवार दोपहर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बाद काला ऑइल और पेट्रोल फेंका। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हुई। कांग्रेस ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र का अपमान बताया। बाद में शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा व पूर्व विधायक अश्विन जोशी के साथ कांग्रेसी पंढरीनाथ थाने पहुंचे। यहां भी पुलिस से काफी बहस हुई। देर शाम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। उधर, भाजयुमो अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब के अपमान के खिलाफ हम प्रदर्शन करने कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। कोई पत्थरबाजी नहीं हुई। – इंदौर फ्रंट पेज भी पढ़ें


