गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर इलाके में महिलाओं ने प्रदर्शन करके शराब की दुकान बंद करा दी। महिलाओं का आरोप है की शराब पीने के बाद यहां शराबी महिला और बच्चों के साथ बदसलूकी करते हैं। इस मामले में बाद में पुलिस को दखल देना पड़ा। महिलाओं के मुताबिक इस मामले की पहले शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिलाएं बोलीं- 1 साल से कर रहे शिकायत गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में पडने वाली शराब की दुकान पर गुरुवार शाम महिलाएं पहुंच गई। महिलाओं ने यहां प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसकी वजह से शराब की दुकान को बंद करना पड़ा। प्रदर्शन कर रही महिला विनीता ने बताया की शराब के नशे में शराबी यहां नग्न हो जाते हैं और यहां से गुजरने वाले महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी करते हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं के मुताबिक उनके पति नौकरी करते हैं बाहर रहते हैं वह अकेले बच्चों के साथ यहां रहते हैं। उनका यहां से निकलना दूभर हो गया है। महिलाओं के मुताबिक इसकी शिकायत 1 साल से की जा रही है लेकिन अभी तक किसी तरह का कोई हल नहीं निकला है। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझकर महिलाओं को वापसी भिजवाया और दुकान को खुलवाया।


