निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 114 का इलाज

भास्कर न्यूज| हजारीबाग श्रीनिवास सर्वमंगलम सोसाइटी द्वारा जिला न्यायालय परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइसेंस एंड हॉस्पिटल, संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल एवं श्रीनिवास डायग्नोस्टिक के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सामान्य स्वास्थ्य, दांत, नेत्र, सुगर, कोलस्ट्रॉल एवं रक्त का जांच जरूरतमंदों को मुफ्त की गई। जिसमें 114 जरूरतमंदों ने निशुल्क शिविरसे लाभान्वित होकर उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त किया। मौके परश्रीनिवास सर्वमंगलम सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि बुनियादी उपचार जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य है। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डेंटल कॉलेज से डॉ. निशाद गवाली, डॉ. सौम्या राज, डॉ. नितिन कुमार, प्रशिक्षु डॉ. शिल्पी, डॉ. प्रेरणा, डॉ. तुमुल, डॉ. स्नेहा, मिशन हॉस्पिटल से डॉ. फोरम कटारा, मेघा सिंह, सिस्टर चंचला कुमारी, अज़रा निगार, श्रीनिवास डायग्नोस्टिक लैब विभाग से पिंकू दास, दीपक कुमार, सोनम कुमारी, सय्यूम, नेत्र विभाग से राहुल कुमार, कात्यानी कुमारी,छात्रा बसंती कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सीता कुमारी, रीमा कुमारी, फार्मेसी सूरज कुमार, सुदर्शन कुमार, पीआरओ राजकुमार दास एवं पुष्पा कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना सराहनीय योगदान दिया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, निबंधक दलसा सचिव एवं नैयायिक प्रधानगण, सुमन कुमार सिंह, महासचिव विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, दीपक प्रशासनिक सचिव, भरत कुमार कोषाध्‍यक्ष एवं न्‍यायिक प्रधानगण सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *