लोग राष्ट्रीयता की भावना को आत्मसात करें : मुकेश

भास्कर न्यूज | छतरपुर छतरपुर के हाई स्कूल के मैदान में रविवार को सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड छतरपुर ने नववर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। इस मौके पर जिला वात्सकाल प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा कि माना जाता है कि आज के दिन ही प्रभु श्रीराम का राजा अभिषेक हुआ था। आज से प्रकृति अपने नए रंग में विकसित होती है। जबकि संघ इस दिन को न केवल भारतीय नववर्ष बल्कि वर्ष प्रतिपदा उत्सव के रूप में मनाता है बल्कि इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है। वर्ष प्रतिपदा एक प्रकार से वर्ष का पहला उत्सव है जो संघ द्वारा मनाया जाता है। संघ ने खुद से नववर्ष नहीं मनाया, आदिकाल से हिंदू समाज इन्हें मनाता आ रहा है। संघ ने इन्हें मनाना इसलिए आरंभ किया ताकि इन त्योहारों के माध्यम से लोग राष्ट्रीयता की भावना को आत्मसात करें। परमपिता ब्रह्मा जी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन इस सृष्टि की रचना की थी। उन्होंने कहा कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के नाम पर विक्रम संवत की शुरुआत की गई थी। उनके शासनकाल में भारतवर्ष के एक बड़े हिस्से पर विदेशी शासक शकों का राज था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *