बंजारी माता मंदिर में प्रज्ज्वलित हुए 231 मनोकामना ज्योत

दुर्गूकोंदल| आदि शक्ति बंजारी माता मंदिर हाहालददी दुर्गूकोंदल में रविवार को शुभ मुहूर्त में पंडित तमेश्वर प्रसाद तिवारी द्वारा पूजा अर्चना कर जोत प्रज्ज्वलन कराया गया। इसके साथ नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई। मंदिर में 231 श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित कराया है।हर बार की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों ओडिशा, उत्तरप्रदेश, हरियाणा से भी श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश प्रज्जवलित कराया है।समिति के अध्यक्ष हरिशचंद सिन्हा, उपाध्यक्ष सावत राम साहू, सचिव भूपेंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष सोहन लाल सिन्हा, गोवर्धन नरेटी, भगवानी राम, मोहन लाल, प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर रोजाना रामायण, जस-गीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *