रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहनों को किया जब्त

बैकुंठपुर | कोरिया जिले में अवैध रेत परिवहन करते तीन वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई 28 मार्च की रात को खनिज विभाग ने की। यहां चरचा क्षेत्र में वाहन क्रमांक सीजी 16 सीएच 8082 के चालक कविंद्र सिंह व सोनहत निवासी वाहन मालिक विकेश जायसवाल, पटना के डुमरिया और टेंगनी क्षेत्र में भी छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान दो और वाहनों को पकड़ा। वाहन क्रमांक सीजी 16 सीजी 6923 के चालक उमेश कंवर, तरगवां निवासी वाहन मालिक जगदीश साहू समेत वाहन क्रमांक सीजी 16 सीएफ 0522 के चालक कामता, ग्राम बिलारो निवासी मालिक अर्जुन सिंह को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *