अंबिकापुर | बनारस रोड में घाट पेंडारी के पास शनिवार दोपहर में एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन सवार घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। दो अन्य घायलों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम केवरा चारपारा प्रतापपुर निवासी संदीप कुमार पैकरा 26 वर्ष अपने साथी नंदकेश्वर और अजीत के साथ गोबर खाद लेने मिनी ट्रक में शनिवार को दोपहर में ग्राम रमकोला जा रहा था। इसी दौरान घाट पेंडारी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में संदीप, अजीत व नंदकेश्वर घायल हो गए।


