गांजा का अवैध परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | महासमुंद सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास स्कूटी में गांजा का अवैध परिवहन करते दो आरोपियों को सिंघोड़ा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में कुल 20 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा 3 लाख रुपए के गांजा को जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक स्कूटी पर अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल मे जाकर नाकाबंदी किया, जहां कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिया का स्कूटी आई, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। वे एक प्लास्टिक बोरी मे सीट बीच मे कुछ रखे हुए थे‍, जिन्हें रोकने का इशारा किए तो पुलिस को देखकर अपने गाड़ी को तेज गति से भगाने लगे। आरोपी से 20 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा भरी हुई मिलने से मौके पर आरोपियों के धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपी धर्मेंद्र उर्फ सोनु(32) निवासी रावणभांठा काली मंदिर के पास भाठापारा रायपुर थाना टिकरापारा व दूसरा आरोपी प्रमोद भोई (40) निवासी संवरापारा वार्ड 5 बरगढ़ थाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *