पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं:हर दो घंटे में जूस, छांछ, दही या नारियल पानी लेते रहें, कभी नहीं होगा डिहाईड्रेशन

गर्मी आ गई है, धूप की तपिश बढ़ गई है। नवरात्र का व्रत चल रहा है। इस दौरान खुद को फिट रखना लोगों के लिए चुनौती है। लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से डिहाईड्रेशन का खतरा रहता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डिहाईड्रेशन के कारण बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में शरीर को हाईड्रेटेड रखने के लिए आहार में बदलाव जरूरी है। रही हैं सदर अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डायटीशियन विजेता कुमारी। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए हर दो घंटे में तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों शामिल करें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो। जैसे अगर फल का सेवन करना चाहते हैं तो तरबूज, संतरा, स्ट्रॉबेरी, खरबूजा और अंगूर का अत्यधिक सेवन करें। वहीं सब्जियों में खीरा, हरा सलाद, सेलरी, तोरी और टमाटर का अधिक सेवन करने की जरूरत है। वेजिटेबल सूप भी काफी फायदेमंद है। इन तरल पदार्थों का कर सकते हैं सेवन पोटैशियम, सोडियम व मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ लें
पोटैशियम, सोडियम व मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें। पोटैशियम के लिए केला, पालक और शकरकंद, जबकि सोडियम का संतुलन बनाए रखने के लिए उचित मात्रा में अचार, जैतून और साबुत अनाज का सेवन करें। इसके अलावा मैग्नीशियम के लिए मेवे, बीज और हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने में शामिल करें। पानी में स्वाद जोड़ें, पूरे दिन पिएं पानी अगर सादा पानी पीना पसंद नहीं है तो उसमें स्वाद जोड़ें। जैसे नींबू, पुदीना, खीरा या जामुन डालकर स्वादिष्ट बनाकर पानी पिएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक साथ अधिक मात्रा में पानी पीने के बजाए पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, ताकि शरीर अच्छे से इसे अवशोषित कर सके। शरीर को डिहाइड्रेट करने वाले खाद्य और पेय पदार्थों से बचें: गर्मी के मौसम में में अत्यधिक अत्यधिक न नमकीन भोजन जैसे चिप्स या प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम करें, क्योंकि अत्यधिक सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *