रामगढ़ | रामगढ़ थाना क्षेत्र के कैथा के मौसाबाड़ी के पास घर के बाहर से होंडा सिटी कार की चोरी कर ली गई। सूचना पर पुलिस कार की बरामदगी को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी। इस बीच कार को जिले के घाटो से लावारिश हालत में बरामद की गई। जानकारी के अनुसार कैथा निवासी रवि करमाली ने रामगढ़ थाना में होंडा सिटी कार जेएच 05 पी-3030 की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने,आवेदन में कहा कि 27 मार्च की रात्रि कार को अपने घर के बाहर खड़ी की थी। करीब रात्रि 12 बजे कार की चोरी कर ली गई। रात्रि 2 बजे नींद खुली तो देखा कि कार गायब है। यह कार बिरेंद्र कुमार के नाम पर है, और वह दिल्ली में काम करता है।


