कोठार के कैफे के बाहर से बाइक की डिक्की तोड़ 2.50 लाख रुपए की चोरी

भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़ शहरी क्षेत्र में त्योहारों में चोर और उच्चके गिरोह के सदस्य सक्रिय है। गिरोह के सदस्य गाड़ी चोरी कर रहे है, तो वहीं उच्चके गिरोह बाइक के डिक्की से रुपए उड़ा रहे है। उचक्कों ने कोठार के साइबर कैफे के पास डिक्की तोड़ कर रुपए निकालने की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार 29 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार रविदास मुहल्ला अंबेडकर क्लब के पास रहने वाले मिंहाज अंसारी की अपनी बाइक से रामगढ़ गए थे। यहां से वे बाजारटांड कॉलोनी के शिवा राम के घर से कोठार चौक साइबर कैफे के माध्यम से रुपए ट्रांसफर करने जा रहे थे। इस बीच कोठार के रवि राम के साइबर कैफे के सामने बाइक खड़ी कर जानकारी लेने कैफे में गया। थोड़ी देर में वापस लौटने पर देखा कि बाइक की डिक्की खुली है, और इसमें काले रंग के प्लास्टिक में रखे 2 लाख 50 हजार रुपए गायब है। इसके बाद उन्होंने रुपए की खोजबीन करने लगे और लोगों से पूछताछ कर जानकारी लेने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने मिंहाज अंसारी को बताया कि दो युवक थे, इसमें एक ने ब्लू टी शर्ट पहन रखा था। घटना के समय वहां देखे गए थे। उन्होंने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर बाइक की डिक्की से 2 लाख 50 हजार रुपए निकल लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *