रांची | आजसू पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार आदिवासी-मूलवासी विरोधी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि आदिवासी समाज कई दिनों से आंदोलनरत है कि फ्लाईओवर के रैंप से सिरमटोली सरना स्थल का मार्ग बाधित नहीं किया जाए, लेकिन हेमंत सरकार है कि रैंप विवाद का समाधान नहीं करना चाहती। आज भी सुरक्षा बलों को तैनात कर सरना स्थल आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया।


