जालंधर| नगर निगम ने तारा पैलेस को दो बार सील किया, लेकिन पैलेस संचालकों ने दोनों बार सील तोड़ दी। इस पर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने 120 फुटी रोड स्थित तारा पैलेस के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि तारा पैलेस के संचालक ने निगम द्वारा लगाई सील को तोड़ दिया था। नगर निगम के एमटीपी इकबाल प्रीत सिंह रंधावा ने सील तोड़ने को लेकर एडिशनल कमिश्नर को रिपोर्ट सौंपी है। इसके आधार पर ही एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा गया है। िनगम ने दो बार पैलेस को सील किया , लेकिन आरोप है कि संचालकों ने सील तोड़ दी।


