भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर में क्रिकेट के स्तर को बेहतर करने के लिए जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) के कार्यकारिणी सदस्यों ने मीटिंग की। उसमें जालंधर के प्रधान संजीव कुमार वासल, एसोसिएशन के सचिव अरमिंदर सिंह, उप-प्रधान राजन चोपड़ा, संयुक्त सचिव संजीव अंगिरस, कोषाध्यक्ष ऋषि राज, सुरजीत राय संयुक्त सचिव पीसीए और विक्रम सिद्धू सदस्य अपेक्स कौंसिल मौजूद रहे। इस दौरान जेडीसीए में क्रिकेटर्स की बेहतरी के लिए कई अहम फैसलों पर विचार किया गया। सदस्यों ने बताया िक सांसद हरभजन सिंह की सांसद निधि से पवेलियन के निर्माण का काम किया जा रहा है जिसके बाद जालंधर को रणजी सहित अन्य चैंपियनशिप के नेशनल स्तरीय टूर्नामेंट के मैच आयोजित करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्लेइंग पिच भी बेहतर मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए पीसीए के साथ संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप में जालंधर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर संतुष्टि जताई गई। इस नए सेशन के दौरान क्रिकेट खिलाड़ियों के कोचिंग के स्तर में भी कई बदलाव पर विचार किया गया। इस मौके पर कार्यकारी सदस्यों में संजीव कुमार, पुष्प कोहली, राकेश बिर्दी, चंदर शेखर, आशुतोष शर्मा, कीमती लाल, विवेक यीशु, विकास महाजन, दविंदर अरोड़ा, दिनेश लूथरा व अन्य मौजूद रहे। जेडीसीए की मीटिंग में मौजूद अरमिंदर सिंह, सुरजीत राय बिट्टूव अन्य।


