18 महिलाओं के “समर्पण’ से 200 बच्चों की मिल रही शिक्षा व मरीजों को उपचार

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर में यूं तो कई सामाजिक संस्थाएं हैं, लेकिन “समर्पण’ संस्था की कहानी सबसे जुदा है। इसकी सभी सदस्याएं महिला हैं। संस्था में सिर्फ 18 मेंबर हैं, लेकिन उन्होंने जो मिसाल पैदा की है, वे दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। ये महिलाएं आर्थिक तौर पर साधारण परिवारों के बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने में जुटी हैं। इसमें आने वाले पूरे खर्च को ये महिलाएं खुद जुटाती हैं। वर्तमान में करीब 200 बच्चे संस्था में शिक्षा पा रहे हैं। इसके अलावा संस्था का मकसद लोगों को शिक्षा के अधिकार को लेकर भी जागरूक करना है। इसके लिए जगह-जगह पर कैंपेन लगाए जाते हैं। इसके अलावा किडनी के तीन मरीजों को इलाज में भी आर्थिक मदद दी जा रही है। डोली महाजन, रितु राणा, मनोरमा, सारिता कपूर, हरजीत, सरुची कक्कड़, प्रिया आनंद व अन्य संस्था की सदस्य हैं। शिक्षा को लेकर काम करने वाली “समर्पण’ संस्था की महिलाएं। संस्था के सदस्या सरूची कक्कड़ ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों में विशेष रूप से बेटियों की साक्षरता दर बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सदस्य जरूरतमंद बच्चों को स्कूल में अपना नामांकन कराने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें स्कूलों में प्रवेश दिलाने में भी मदद करतीं हैं। संस्था जिस परिवार में नारी शिक्षित होगी वह परिवार और उसकी आने वाली पीढ़ियां भी शिक्षित होती हैं के उस उद्देश्य को व्यावहारिक रूप देने में जुटीं हैं। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जातीं हैं, जिससे उन बच्चों का भी विकास हो सके। ^संस्था की शुरुआत करीब 15 साल पहले समाज में एक नई सोच को लेकर की गई थी। पैसों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए शहर के सामाजिक संगठनों ने पहल की। ये संगठन स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, शूज जैसे जरूरत के सामान डोनेट कर उन्हें बेहतर एजुकेशन देने का प्रयास कर रहे हैं। संस्था द्वारा तीन-चार शिफ्ट में बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। तमाम बच्चे गरीबी के चलते शिक्षा से वंचित रह जाते हैं लेकिन हमारा प्रयास है कि शिक्षा की किरण समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचनी चाहिए।’ -अनिता सहगल, चेयरपर्सन, “समर्पण’ संस्था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *