भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सदर पुलिस ने राहगीर से पिस्तौल दिखाकर कार और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर उनके पास से लूटी गई कार और मेबाइल बरामद किया। आरोपी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। यह वारदात 12 मार्च की दरमियानी रात मजीठा रोड बाईपास फ्लाईओवर पर हुई थी। अज्ञात लोगों ने गुरिंदर सिंह से कार, मोबाइल, सोने की चेन और 10 हजार रुपए लूट लिए थे। थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। एडीसीपी सिटी-2 नवजोत सिंह की ने बताया कि इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और एएसआई सतनाम सिंह की टीम ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने 29 मार्च को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें अभिषेक उर्फ अभी पुत्र केवल मसीह निवासी गांव दियोल, जिला गुरदासपुर और डेरा बाबा नानक के रहने वाले रोहित , गुरकीरत सिंह उर्फ कीरत, हिमांशु आरोपी शामिल हैं। आरोपियों से लूटी की कार और मोबाइल बरामद कर लिया है।


