लोहगढ़ के अंदरूनी इलाके में कूड़ा फेंक रहे लोग, शहर की सुंदरता पर लगा ग्रहण

अमृतसर | लोहगढ़ के अंदरूनी इलाके में सड़क के किनारे जमा कूड़े से लोग परेशान हैं। इलाका निवासी मोहन कुमार, अंशौरी कुमार ने बताया कि लोग रोजाना कूड़ा चौक में फेंक जाते हैं। जबकि निगम कर्मचारी भी इसी जगह पर कूड़ा इकट्ठा करते हैं। जिससे इलाके में गंदगी की भरमार हैं। जबकि निगम कर्मचारियों की शहर की तंग गलियों से कूड़ा इकट्ठा करने के बाद सर्किल रोड के बाहर जाकर डंप करना चाहिए। ऐसा न करके तंग गलियों में ही कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। जिसे रोजाना न उठाने से इलाके में बदबू की भरमार हो जाती हैं। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि रोजाना कूड़ा उठाने के बाद उसे वॉल सिटी के बाहर इकट्ठा करके उठाना चाहिए ताकि लोगों को बदबू से निजात मिल सके। -हरप्रीत सिंह, निवासी लोहगढ़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *