तरनतारन रोड जगह-जगह से टूटा, राहगीर परेशान

अमृतसर | शहीदां साहिब चौक से लेकर चाटीविंड नहर तक तरनतारन रोड जगह-जगह से टूटी हुई हैं। बीते समय में जिला प्रशासन ने इस रोड पर बजरी भी डलवाई थी। लेकिन रोड टूटी होने के कारण राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। इलाका निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि 1 साल से सड़क जगह-जगह से टूटी हैं।3 किलोमीटर सड़क को उखाड़ने के बाद मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। कुछ जगह पर लुक भी डाली गई। जिला प्रशासन को लोगों की समस्या को ध्यान में रखते रोड रिपेयर करवाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *