युवक को अगवा कर पीटा, साढ़े 18 घंटे बाद अड्डा टांगरा में फेंका

भास्कर न्यूज | अमृतसर तरसिक्का के अधीन आते टांगरा के पेट्रोल पंप से कार सवार 12 लोगों ने एक युवक को अगवा कर लिया। उसे तरनतारन के गांव जोधपुर स्थित हवेली में बांधकर रखा और मारपीट की, फिर साढ़े 18 घंटे के बाद रविवार सुबह साढ़े 5 बजे अड्डा टांगरा में फेंक गए। सूचना मिलने के बाद पत्नी ने अपने पति को अस्पताल ले जाकर ईलाज करवाया। घटना शनिवार बाद दोपहर 2 बजे की है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 12 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जालंधर के शाहकोट के अधीन आते गांव काकड़ा के रहने वाले मनजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, इसके अलावा शिवा, गगन, मंगा सिंह, अकाशदीप सिंह निवासी जोधपुर तरनतारन के रूप में हुई है, जबकि 6 अज्ञात हैं। तिम्मोवाल की रहने वाली महिला रूपिंदर कौर ने बताया कि पहली शादी अतिंदरपाल सिंह के साथ हुई थी। जिसके बाद उसके 2 बच्चे हुए। पति अतिंदरपाल की मौत हो गई। जिसके बाद उसके देवर मनजिंदर और हरजिंदर परेशान करने लग गए। उसका बेटा भी छीन लिया। वह बेटी लेकर अपने मायके घर फरीदकोट रहने लग गई। फिर उसने 6 महीने पहले अंग्रेज सिंह के साथ दूसरी शादी की। उसके बेटी के नाम पर एक एफडी है, जिसमें 70 हजार रुपए जमा हुए है। उन पैसों को लेकर उसके देवर बार-बार धमकी दे रहे थे। जिसके बाद उसके पति को पेट्रोल पंप से अगवा कर लिया। पति को जख्मी करने के बाद रविवार सुबह टांगरा में फेंक गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को ही आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया था, लेकिन वह सभी अभी फरार चल रहे हैं। उनकी जान को खतरा है। एएसआई नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि अगवा हुए व्यक्ति से बयान दर्ज किया जा रहा है। आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *