चोरों ने स्कूल से 1.47 लाख रुपए और जरूरी कागजात किए चोरी

अमृतसर | थाना मेहता की पुलिस ने स्कूल से 1.47 लाख रुपए और जरूरी कागजात चोरी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में घुमान रोड मेहता चौक के रहने वाले तेजबीर सिंह ने बताया कि वह 26 मार्च को रोजाना की तरह स्कूल को बंद करके चले गए। 27 मार्च सुबह 7 बजे आकर स्कूल खोला तो अंद स्कूल के दफ्तर, एडमिन सैल, कंप्यूटर सैल व अन्य कमरों के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पाया गया कि 1.47 लाख रुपए की चोरी हो गई है। इसके अलावा पैनकार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी ले गए। चोरी 27 मार्च की तड़कसार 3 बजे हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *